फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 15 दिन बाद फिर दौड़ी लीलण सुपरफास्ट; जयपुर-जैसलमेर यात्रियों को राहत, इस नए स्टेशन पर भी रुकेगी

Sun, 17 May 2026 07:33 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Rajasthan: करीब 15 दिनों तक आंशिक रूप से प्रभावित रहने के बाद जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन फिर से सामान्य हो गया है। कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने ट्रेन सेवा बहाल कर दी है। साथ ही यात्रियों की मांग पर आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव भी शुरू किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पश्चिमी सीमांत क्षेत्र को राजधानी जयपुर से जोड़ने वाली अहम रेल सेवा ‘लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ एक बार फिर पूरी रफ्तार के साथ पटरी पर लौट आई है। पिछले कई दिनों से आंशिक रूप से प्रभावित चल रही जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर रेल सेवा के नियमित संचालन बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। खास बात यह है कि रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव भी शुरू करने का फैसला लिया है, जिससे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आंशिक रूप से प्रभावित था लीलण सुपरफास्ट का संचालन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जयपुर के निकट कनकपुरा यार्ड में तकनीकी और आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य चल रहे थे। इसी वजह से 4 मई से 15 मई के बीच कई दिनों तक ट्रेन संख्या 12467/12468 लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन फुलेरा-जयपुर रेलखंड पर आंशिक रूप से प्रभावित रहा। इस दौरान ट्रेन की कुल 9 ट्रिप प्रभावित हुई थीं, जिससे जैसलमेर, जोधपुर, फुलेरा और जयपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

तकनीकी कार्य पूरा, फिर सामान्य हुआ संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि तकनीकी कार्य अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद शनिवार से ट्रेन का संचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यार्ड आधुनिकीकरण और तकनीकी सुधार भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाएंगे।
विज्ञापन


यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत
रेलवे के इस फैसले से सबसे ज्यादा राहत उन यात्रियों को मिली है, जो गर्मियों की छुट्टियों, पर्यटन, व्यवसाय और पारिवारिक कारणों से जैसलमेर और जयपुर के बीच लगातार यात्रा करते हैं। जैसलमेर जैसे पर्यटन शहर के लिए यह ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह राजधानी जयपुर के साथ तेज और सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करती है। ट्रेन के प्रभावित रहने से पिछले दिनों यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों और बस सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ा था।

आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पर मिलेगा ठहराव
इसी बीच रेलवे ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा की है। लंबे समय से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इस स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग कर रहे थे। रेलवे के इस निर्णय से आसलपुर, जोबनेर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को अब सीधे जयपुर और जैसलमेर के लिए बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

जानिए ट्रेन का नया टाइम-टेबल
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मई से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 12 बजकर 27 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 मई से शाम 5 बजकर 2 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी तथा 5 बजकर 4 मिनट पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें: दुल्हन बनकर घर में एंट्री, फिर कैश और जेवर लेकर फरार, युवक से लाखों की वसूली
विज्ञापन


पश्चिम राजस्थान की प्रमुख ट्रेनों में शामिल
गौरतलब है कि लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस पश्चिम राजस्थान की प्रमुख ट्रेनों में गिनी जाती है। यह ट्रेन जैसलमेर, पोकरण, फलोदी, जोधपुर और फुलेरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जयपुर से जोड़ती है। पर्यटन सीजन और छुट्टियों के दौरान इस ट्रेन में सीटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में संचालन बहाल होने और नए ठहराव की सुविधा मिलने से यात्रियों को आने वाले दिनों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें