फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जैसलमेर को रेलवे की सौगात, दिल्ली-जैसलमेर के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन, जानें शेड्यूल

Sat, 29 Nov 2025 02:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

यह ट्रेन जैसलमेर से शकूरबस्ती (दिल्ली) तक संचालित होगी। उद्घाटन ट्रेन सुबह 11:20 बजे जैसलमेर से रवाना होकर अगले दिन 04:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जबकि 1 दिसंबर 2025 से यह सेवा प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नई ट्रेन की सौगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई ‘जैसलमेर एक्सप्रेस’ रेलसेवा शुरू करने की घोषणा की गई। इस नई ट्रेन का शुभारंभ आज 29 नवंबर 2025, शनिवार को जैसलमेर रेलवे स्टेशन से किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कार्यक्रम में विधायक जैसलमेर छोटूसिंह, सांसद बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

जैसलमेर–शकूरबस्ती एक्सप्रेस का शेड्यूल
रवानगी:
जैसलमेर से सुबह 11:20 बजे
गंतव्य: अगले दिन 04:30 बजे शकूरबस्ती (दिल्ली)
ठहराव: आशापुरा गोमट, रामदेवरा, फलौदी, मारवाड़ लोहावट, ओसियां, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट
विज्ञापन


01 दिसंबर 2025 से यह रेलसेवा प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 12249: शकूरबस्ती–जैसलमेर
प्रस्थान: प्रतिदिन शाम 17:10 बजे
गंतव्य: अगले दिन सुबह 09:00 बजे

गाड़ी संख्या 12250: जैसलमेर–शकूरबस्ती
प्रस्थान: प्रतिदिन शाम 17:00 बजे
गंतव्य: अगले दिन सुबह 09:30 बजे

ठहराव: दोनों दिशाओं में ट्रेन दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलौदी, रामदेवरा और आशापुरा गोमट स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें- 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कुछ पूर्व आदेश निरस्त

ट्रेन की संरचना

  • 16 डिब्बों वाली होगी ये सुपरफास्ट एक्सप्रेस 
  • 01 फर्स्ट एसी
  • 01 सेकंड एसी
  • 02 थर्ड एसी
  • 06 स्लीपर
  • 04 जनरल
  • 01 गार्ड कोच
  • 01 पावरकार शामिल रहेगा

विज्ञापन

इस नई रेलसेवा से दिल्ली से जैसलमेर के बीच यात्रियों को तेज, आरामदायक और नियमित यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें