राजस्थान सीआईडी (CID) इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भेजने का आरोप है। सीआईडी इंटेलिजेंस ने इस मामले में स्टेट सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम को हनीफ मीर खान (47), निवासी बासनपिर जुनी, थाना सदर, जो वर्तमान में मोहांगढ़, जैसलमेर में रह रहे हैं, की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच में पता चला कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में था।
पुलिस जांच में सामने आया कि हनीफ खान के पास महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और सेना की मूवमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारी थी। यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर के संपर्क में था और सेना की मूवमेंट से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहा था। जयपुर स्थित सेंट्रल इंटरोगेशन सेंटर में विभिन्न खुफिया एजेंसियों की पूछताछ और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच में यह पुष्टि हुई कि हनीफ खान पैसों के बदले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को सामरिक और सैन्य जानकारी उपलब्ध करा रहा था।
ये भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: 'उन्होंने जख्म दिए हमने मरहम लगाया', बांसवाड़ा से PM मोदी के कांग्रेस पर वार