फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रक्षा मंत्री ने आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में लांच किए तीन नए एप, सैनिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Fri, 24 Oct 2025 04:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जैसलमेर में आयोजित आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में सैनिकों और उनके परिवार के लिए विभिन्न एप लॉन्च किए। उन्होंने सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज जैसलमेर में आयोजित आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने नमन सेंटर, सैनिक यात्री मित्र एप और इक्विपमेंट हेल्पलाइन एप लॉन्च किए। इन पहलों का उद्देश्य सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधा और सहायता प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें: थप्पड़बाज एसडीएम: पत्नी नहीं तो कौन थी कार में बैठी महिला, जिसने की छेड़छाड़ की शिकायत? SDM ने पहले भी किए कांड
विज्ञापन


सैनिक यात्री मित्र एप के जरिए सैनिकों को यात्रा के दौरान सहायता मिलेगी, वहीं इक्विपमेंट हेल्पलाइन एप के माध्यम से सैन्य उपकरणों से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। नमन सेंटर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 25 अक्तूबर तक जैसलमेर दौरे पर हैं। यह यात्रा रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार जैसलमेर में भारतीय सेना की आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन  किया गया है। इस कॉन्फ्रेंस में थलसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिसमें रणनीतिक और परिचालन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें