फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: जैसलमेर में धर्म गुरुओं की मौजूदगी में हुआ पत्रकार सम्मेलन, भाटी बोले- आपकी लड़ाई में साथ हैं हम

Mon, 14 Apr 2025 08:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer News: रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे पत्रकारों के हितों को लेकर जिन मुद्दों पर सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं, उस लड़ाई में मैं स्वयं पत्रकारों के साथ हूं। संगठन की मांगों को विधानसभा में उठाकर पत्रकारों के लिए जो कुछ संभव होगा करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
जैसलमेर में हुआ पत्रकार सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे की जैसलमेर जिला ईकाई ने जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन दो धर्म गुरुओं के सानिध्य में आयोजित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सनातन संस्कृति के धर्म ध्वज वाहक गजरूप सागर मठ के मठाधीश संत शिरोमणि बाल भारती महाराज और सिंधी मुस्लिम समाज के धर्म गुरु तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, संगठन के प्रदेश सचिव और जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करनोत, पूर्व प्रधान अमरदीन, जैसलमेर वृताधिकारी रूपसिंह इंदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, समाजसेवी देरावर सिंह भाटी, मयंक भाटिया, भीमसिंह मौकला ने बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप शिरकत की।

विज्ञापन

 
पत्रकारों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए संत शिरोमणि बाल भारती महाराज ने कहा कि समाज को दिशा देने के लिए पत्रकार अपनी महती भूमिका अदा करते हैं। बाल भारती महाराज ने पत्रकारों को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए साधुवाद और आशीर्वाद प्रदान किया।

यह भी पढ़ें- Jaipur:गौ-तस्करी को लेकर राजकुमार रोत का बड़ा आरोप, Bjp सरकार पर साधा निशाना; कानून मंत्री ने बताया बेबुनियाद
विज्ञापन

 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री और मुस्लिम धर्म गुरू सालेह मोहम्मद ने कहा कि पत्रकार इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने में हमेशा कार्य करते हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर पत्रकारों की सभी समस्याओं पर आज आप चिंतन करने के लिए यहां पधारे हैं। मैं आशा करता हूं कि सरकार आपकी वाजिब मांगों को मानने में हिचकिचाहट नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम विपक्ष में हैं, लेकिन पत्रकारों के हितों को लेकर जहां भी जरूरत होगी मैं तत्पर रहूंगा।
 

विज्ञापन

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी। - फोटो : अमर उजाला
इस सम्मेलन में बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपेक्षित शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने टेलीफोनिक उद्बोधन के द्वारा पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से आज कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाया, पर मैं इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहता। इसलिए टेलीफोन के जरिए अपनी बात रख रहा हूं। भाटी ने कहा कि पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे पत्रकारों के हितों को लेकर जिन मुद्दों पर सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं, उस लड़ाई में मैं स्वयं पत्रकारों के साथ हूं। संगठन की मांगों को विधानसभा में उठाकर पत्रकारों के लिए जो कुछ संभव होगा करने की कोशिश करूंगा।
 
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने जैसलमेर जिला इकाई को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के लिए हमेशा तत्परता के साथ खड़ा हैं। पत्रकारों के हितों को लेकर पत्रकार सुरक्षा कानून की बात हो या फिर अधिस्वीकरण की बात, संगठन लंबे समय से अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। संगठन आप सभी से अपेक्षा करता है कि आप अपने हितों की लड़ाई में संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर बोले डोटासरा- 13 दिन बाद भी आहूजा पर कार्रवाई नहीं, चुप क्यों हैं सीएम?
 
संगठन प्रदेश सचिव और जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करनोत ने सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि पत्रकार सभी वर्गों की आवाज उठाता हैं। पर खुद के हितों को लेकर पत्रकार कभी आवाज नहीं उठाते। हमें इस ट्रेंड को भी अब बदलने की आवश्यकता हैं। संगठन आपके हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा हैं। अब जरूरत है कि आप भी इस लड़ाई में संगठन का खुलकर साथ दें। पत्रकार सुरक्षा कानून और अधि स्वीकरण की प्रक्रिया के सरलीकरण को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए भी हम सबको तैयार रहने की जरूरत है। करनोत ने कहा कि पत्रकारों की मांगों को लेकर बहुत जल्द जोधपुर संभाग में समर्थन यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसकी शुरुआत जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के करके जोधपुर संभाग मुख्यालय पर समापन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें