फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: मेड इन चाइना.... लोंगेवाला सीमा पर कैमरा लगा हुआ ड्रोन मिला, हाई अलर्ट पर बीएसएफ

Fri, 08 Aug 2025 10:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

लोंगेवाला बॉर्डर एरिया पर मेड इन चाइना लिखा हुआ एक ड्रोन मिला है। ड्रोन पर कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे जासूसी की आशंका गहरा गई है। बीएसएफ ने सभी चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा है।
विज्ञापन
सीमा पर मिला संदिग्ध ड्रोन - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर से सटी भारत-पाक सीमा के लोंगेवाला क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध ड्रोन मिला, जिस पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जैसलमेर सेक्टर साउथ के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप यह ड्रोन बरामद किया। ड्रोन पर कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे जासूसी की आशंका गहरा गई है। 

विज्ञापन


बीएसएफ ने ड्रोन की उत्पत्ति और संचालन की दिशा की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह सीमा पार से आया है या स्थानीय रूप से उड़ाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन आकार में छोटा है और कैमरे से लैस है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ ने लोंगेवाला सेक्टर की सभी चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़ें: Barmer News: रेगिस्तानी इलाके वीरमनगर में हुई शानदार घुड़दौड़, मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज, फीड और इस्तेमाल की गई तकनीक की जांच कर रही हैं। ड्रोन में लगे कैमरे और उसकी क्षमताओं का भी विश्लेषण किया जा रहा है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा ड्रोन उड़ाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में सरहद के पास मेड इन चाइना ड्रोन का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें