फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: पहली बार सामने आया ‘सुदर्शन’ का फायरिंग वीडियो, 300 किमी दूर दुश्मन का विमान ढेर

Fri, 27 Feb 2026 01:30 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पोखरण में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 से पहले भारतीय वायुसेना ने अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली सुदर्शन का आधिकारिक वीडियो जारी कर सामरिक क्षमता का बड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
वायुसेना ने जारी किया ‘सुदर्शन’ का फायरिंग वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना ने पहली बार अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली S-400 Triumf के भारतीय संस्करण सुदर्शन के ऑपरेशन का आधिकारिक वीडियो जारी कर देश की सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन


वीडियो के साथ वायुसेना द्वारा साझा किए गए संदेश ने सैन्य हलकों में खासा ध्यान खींचा है। इसमें दावा किया गया है कि इस प्रणाली ने सैन्य इतिहास की अब तक की सबसे लंबी दूरी की मारक क्षमता को अंजाम दिया। हालांकि लक्ष्य की प्रकृति, उसकी सटीक दूरी और ऑपरेशनल परिस्थितियों का विस्तृत खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि यह उपलब्धि भारत की वायु रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है।

विज्ञापन


वायुसेना के अनुसार यह ऐतिहासिक सफलता पिछले वर्ष मई में संचालित ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हासिल की गई थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में S-400 सुदर्शन प्रणाली ने सीमा पार लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित हवाई लक्ष्य को सटीकता से भेदते हुए निष्क्रिय किया।

हालांकि इस कार्रवाई की स्वतंत्र पुष्टि या विस्तृत तकनीकी विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन यदि यह दावा तथ्यों पर खरा उतरता है तो यह वैश्विक सैन्य इतिहास में लंबी दूरी पर की गई वायु रक्षा कार्रवाई के रूप में दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: वायु शक्ति अभ्यास से पहले शेखावत ने सैन्य ताकत पर जताया गर्व, बंगाल चुनाव में जीत का दावा

S-400 सुदर्शन को भारतीय सुरक्षा तंत्र में आसमान का अभेद्य कवच कहा जाता है। यह बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली एक साथ कई प्रकार के हवाई खतरों लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल को ट्रैक करने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।
विज्ञापन


तकनीकी रूप से यह प्रणाली 400 किलोमीटर तक की अधिकतम रेंज में लक्ष्य साध सकती है और अलग-अलग ऊंचाइयों पर उड़ रहे कई लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक कर सकती है। इसकी हाई-एंड रडार क्षमता इसे लंबी दूरी से ही खतरे का आकलन करने और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की प्रणाली किसी भी देश की वायु सुरक्षा को बहुस्तरीय ढाल प्रदान करती है। यह न केवल हमले को विफल करती है, बल्कि संभावित दुश्मन के लिए एक मजबूत प्रतिरोधक भी स्थापित करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें