फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: चुनावों की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, नाकाबंदी के साथ कर रही है कड़ी निगरानी

Wed, 03 Apr 2024 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जिले में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए कमर कस ली है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में जगह-जगह नाकाबंदी करके चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नाकाबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए कमान संभाल ली है। इसी के चलते जिले भर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी नाकाबंदी भी शुरू कर दी गई है और सभी वाहनों को चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर जैसलमेर पुलिस ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। हेड कॉन्स्टेबल गोरखा राम ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने की किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करके चेकिंग अभियान चलाया है ताकि  अवैध गतिविधियों की रोकथाम की जा सके।

साथ ही रात के समय भी अधिकारी नाकाबंदी पर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर में आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग के साथ-साथ कागजों की जांच की जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान शहर में माहौल खराब न कर सके। संदिग्ध लगने वाली गाड़ियों की पूरी तरह से छानबीन की जा रही है। पुलिस प्रशासन भयमुक्त वातावरण में व्यवस्थित चुनाव कराने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें