फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: त्योहार की खुशियां मातम में बदली!, व्यापारी और मुनीम की बेरहमी से हत्या, खून से सने मिले शव

Tue, 21 Oct 2025 03:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में दिवाली की रात उस समय सनसनी फैल गई जब नई मंडी क्षेत्र में अनाज व्यापारी मदनलाल सारस्वत और उनके मुनीम रेवंतराम की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
नई मंडी में हुई दोहरी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिले के शांत माने जाने वाले मोहनगढ़ इलाके में दिवाली की रात उस वक्त सन्नाटा और सिहरन फैल गई जब शहर दीपों की जगमगाहट में डूबा हुआ था। इसी बीच यहां की नई मंडी में एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। दिवाली की रात जब लोग खुशियों का त्योहार मना रहे थे, उसी समय एक व्यापारी और उसके मुनीम की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात इतनी नृशंस थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी और मुनीम की बेरहमी से हत्या
घटना मोहनगढ़ की नई मंडी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार स्थानीय अनाज व्यापारी मदनलाल सारस्वत और उनके मुनीम रेवंतराम रोजाना की तरह रात में दुकान का काम निपटाने के बाद घर लौटने वाले थे। लेकिन जब देर रात तक दोनों घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। रात बीत गई, पर कोई पता नहीं चला।

सुबह जब इलाके के निवासी पुजारी पोकर पुरी मंदिर की तरफ निकले तो उन्होंने एक भयावह दृश्य देखा—दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पास ही जमीन पर बिखरा सामान और खून के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि वारदात कितनी बेहरमी से अंजाम दी गई है।

जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
पोकर पुरी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही मोहनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों की हत्या धारदार हथियारों से की गई है।
 
विज्ञापन

लोगों ने जताया गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
इलाके में शोक और गुस्सा दोनों
जैसे ही यह खबर मोहनगढ़ और आस-पास के गांवों में फैली, पूरा इलाका शोक में डूब गया। व्यापारी मदनलाल सारस्वत अपने क्षेत्र में एक ईमानदार और मददगार शख्स के रूप में जाने जाते थे। वहीं रेवंतराम कई वर्षों से उनके साथ काम कर रहे थे। दिवाली जैसे शुभ अवसर पर ऐसी वारदात से परिवारजन सदमे में हैं। मदनलाल के घर पर मातम का माहौल है। रोती-बिलखती महिलाओं और चीखों के बीच हर कोई यही कह रहा था—जिस दिन घर को दीपों से सजाना था, उसी दिन घर अंधकार में डूब गया।

व्यापारियों ने जताया विरोध, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
डबल मर्डर की वारदात के बाद मोहनगढ़ मंडी में व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती, तो शायद यह घटना नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। इस डबल मर्डर ने दिवाली के रंगों को फीका कर दिया है। शहर में हर ओर चर्चा इसी वारदात की है। लोग कह रहे हैं कि जिस दिन घर-घर दीपक जलते हैं, उसी दिन दो घरों के चिराग बुझा दिए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें