फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: बासनपीर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प, छतरी बनवा रहे लोगों पर पत्थर बरसाए, दो घायल

Thu, 10 Jul 2025 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के बासनपीर गांव में तालाब किनारे छतरी का पुनर्निर्माण करवा रहे राजपूतों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंची पुलिस पर भी दंगाइयों ने पत्थर बरसाए। मामले के बाद गांव में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बासनपीर गांव में छतरी निर्माण के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव और झड़प हो गई। इस दौरान एक समुदाय विशेष द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसमें जुंझार संघर्ष समिति के सदस्य गणपत सिंह नोडियाला और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बासनपीर गांव में जुंझार रामचंद्र सिंह सोढ़ा और जुंझार पालीवाल जी की छतरियों का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना में कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 12वीं बोर्ड की किताबों पर सियासी संग्राम, शिक्षा मंत्री बोले- किताब में सिर्फ कांग्रेस की गाथाएं
विज्ञापन


घायल गणपत सिंह नोडियाला ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के वक्त प्रशासन मौके पर मौजूद था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बने रहे। गणपत सिंह ने कहा कि समुदाय विशेष के लोगों ने महिलाओं और बच्चों को आगे कर पत्थरबाजी करवाई और प्रशासन बस देखता रहा।

वहीं जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को डिटेन किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है फिलहाल पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि छतरी निर्माण का काम शांतिपूर्वक किया जा रहा था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें