फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर; जानें

Fri, 07 Mar 2025 11:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Rajasthan: अपने दौरे के दौरान राज्यपाल बागडे जैसलमेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। सिविल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आरएसी की तृतीय टुकड़ी के कंपनी कमांडर भंवर सिंह के नेतृत्व में 51 जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

विज्ञापन


राज्यपाल के आगमन पर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसा राम, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

ऐतिहासिक स्थलों और तनोट माता मंदिर के दर्शन संभव
अपने दौरे के दौरान राज्यपाल बागडे जैसलमेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना जताई जा रही है। राज्यपाल की यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की बैठक लेंगे राज्यपाल
शुक्रवार अपराह्न 4 बजे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने विभाग से जुड़ी अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें