फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: करंट लगने से बिजली कर्मचारी मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पोकरण शहर बंद करवाने की चेतावनी

Thu, 27 Feb 2025 11:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डिस्कॉम विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने डिस्कॉम कार्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
मनीष सैन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पोकरण कस्बे में डिस्काम की फॉल्ट रिपेयर टीम के कार्मिक मनीष सैन की पोल पर बिजली लाइन की रिपेयरिंग के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार देर शाम मनीष विद्युत पोल पर फॉल्ट निकालने का कार्य कर रहे थे कि अचानक करंट लग गया। इसके बाद वो पोल से नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आई। 

विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए युवक को अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डिस्कॉम विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जुलूस के रूप में आक्रोशित लोग डिस्काम कार्यालय पहुंचे और मांगें पूरी न करने पर पोकरण शहर बंद करवाने की चेतावनी दी।

लगातार दूसरी घटना, सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी
पोकरण में यह लगातार दूसरी मौत है, जो सुरक्षा उपकरणों के अभाव में हुई। कुछ दिन पहले ही एक अन्य कर्मचारी की भी इसी तरह करंट लगने से मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों से डिस्काम प्रशासन सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


आक्रोशित जनता ने की डिस्काम कार्यालय में तोड़फोड़ 
कार्मिक मनीष सैन की मौत से नाराज लोगों ने डिस्कॉम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सीओ भवानी सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें