फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जैसलमेर में लोगों ने श्वान से छुड़ाया नवजात का शव, किसने फेंका बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Jun 2025 05:23 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

आशंका है कि बच्चा मृत जन्मा था या फिर किसी ने अमानवीय कृत्य किया। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
श्वान से छुड़ाया नवजात का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर जिले से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शहर के गीता आश्रम क्षेत्र में लोगों ने एक नवजात शिशु का शव कुत्तों के मुंह में दबा हुआ देखा, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। यह हृदय विदारक दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं और इलाके में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे घूम रहे कुत्तों पर पड़ी, तो वे हक्का-बक्का रह गए। कुत्तों के मुंह में नवजात शिशु का शव था। लोगों ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और शव को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे जैसलमेर के जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के सब-इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को किसने और कब फेंका।

ये भी पढ़ें- आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम पर किया हमला, बच्चे को कई जगह से नोंचा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि जिस स्थान पर नवजात का शव मिला, वहां से कुछ दूरी पर कई सरकारी और निजी अस्पताल स्थित है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि संभवतः किसी ने मृत अवस्था में जन्मे नवजात को अस्पताल से बाहर लाकर फेंक दिया और कुत्ते उसे उठा लाए। हालांकि, यह भी जांच का विषय है कि बच्चा मृत जन्मा था या उसके साथ कुछ और अमानवीय कृत्य हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूरिया से बना रहे थे डीईएफ, कृषि विभाग ने कार्रवाई कर 66 बैग जब्त किए, मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पुलिस का कहना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गीता आश्रम और आसपास के इलाकों में भय और दुख का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि आखिर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है, जो एक मासूम को इस तरह सड़कों पर फेंक दे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें