फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: जैसलमेर में गैस एजेंसी पर छापा, ई-केवाईसी में मिली गड़बड़ी; दूसरी कंपनी के 40 सिलिंडर जब्त

Wed, 15 Apr 2026 10:03 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जैसलमेर

सार

जैसलमेर में गैस एजेंसी पर छापेमारी में स्टॉक और रिकॉर्ड में गड़बड़ी, ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही और दूसरे ब्रांड के सिलिंडर मिलने का खुलासा हुआ। प्रशासन ने सिलेंडर जब्त कर जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में रसद विभाग की टीम ने पारेवर क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अनियमितताएं उजागर की हैं।
विज्ञापन


एजेंसी परिसर में मचा हड़कंप
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीणा के नेतृत्व में टीम ने “श्री स्वांगियां इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक” पर बिना पूर्व सूचना छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से एजेंसी परिसर में हड़कंप मच गया।

रिकॉर्ड में मिला अंतर
निरीक्षण के दौरान टीम ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण रिकॉर्ड, उपभोक्ता डेटा और आपूर्ति प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। जांच में पाया गया कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में स्पष्ट अंतर मौजूद था, खासकर 14.2 किलोग्राम घरेलू और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडरों के आंकड़ों में गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन


ई-केवाईसी में मिली गड़बड़ी
इसके अलावा ई-केवाईसी और ओटीपी आधारित डिलीवरी प्रणाली के संचालन में भी लापरवाही पाई गई। एजेंसी संचालक उपभोक्ता डेटा और डिजिटल प्रक्रिया से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें-  '80% से ज्यादा चुनावी वादे पूरे', मदन राठौड़ का बड़ा बयान, रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर विपक्ष को घेरा
विज्ञापन


40 खाली घरेलू सिलिंडर मिले
निरीक्षण के दौरान गोदाम में एचपी कंपनी के लगभग 40 खाली घरेलू सिलेंडर भी पाए गए, जो नियमों के विपरीत थे। टीम ने इन्हें जब्त कर संबंधित एचपी गैस एजेंसी नेहडाई को सौंप दिया। इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी मुरारी लाल और सहायक प्रोग्रामर गजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। प्रशासन ने साफ किया है कि अब व्यावसायिक और घरेलू गैस वितरण पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और किसी भी अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें