फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के संस्कृत स्कूलों में गणित के 98% पद खाली, फिर भी रिजल्ट 99%

Wed, 15 Apr 2026 03:42 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के संस्कृत स्कूलों में 46% पद खाली हैं, गणित के 98% शिक्षक नहीं हैं। इसके बावजूद परीक्षा परिणाम 87% से 99% तक पहुंच रहे हैं। शिक्षक कमी और बेहतर रिजल्ट के बीच विरोधाभास ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
राजस्थान के सरकारी स्कूल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में संस्कृत शिक्षा विभाग के 15,382 स्वीकृत पदों में से 7,061 पद खाली हैं। इनमें 6,200 से अधिक पद शिक्षकों के हैं। गणित विषय में सबसे अधिक कमी है। उच्च कक्षाओं के लिए गणित-विज्ञान श्रेणी के 1,077 पदों में से 1,064 पद खाली हैं। अलग से गणित के 1,545 पदों में 1,275 पद रिक्त हैं।

बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और बीकानेर जिलों में गणित के 90 से 100 प्रतिशत पद खाली हैं। सिरोही, पाली, नागौर और चित्तौड़गढ़ में 75 से 90 प्रतिशत तक पद रिक्त हैं। जयपुर, सीकर और झुंझुनूं में भी आधे से अधिक पद खाली हैं।

वर्ष 2026 की प्रवेशिका परीक्षा में 7,570 में से 6,594 विद्यार्थी पास हुए। पास प्रतिशत 87.11 रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.33 और छात्रों का 85.77 रहा। 2022 में पास प्रतिशत 65.61 था, जो बढ़कर 87.11 हो गया है। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में पास प्रतिशत 97.60 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan: '80% से ज्यादा चुनावी वादे पूरे', मदन राठौड़ का बड़ा बयान, रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर विपक्ष को घेरा

बाड़मेर में गणित के लगभग सभी पद खाली होने के बावजूद पास प्रतिशत 99 के करीब रहा। टोंक और हनुमानगढ़ में भी 98 प्रतिशत से अधिक परिणाम दर्ज हुए। कोटा में पास प्रतिशत 56.47 और प्रतापगढ़ में 61.36 रहा।

सामाजिक विज्ञान के 73 प्रतिशत से अधिक पद, अंग्रेजी के करीब 40 प्रतिशत और संस्कृत के 1,600 से अधिक पद खाली हैं। 2,100 से अधिक पद अनिर्दिष्ट श्रेणी में हैं, जिनमें करीब 74 प्रतिशत रिक्ति है।

विभाग के अनुसार 573 पद समानीकरण के जरिए भरे गए हैं। करीब 2,500 नए तृतीय श्रेणी शिक्षक पदों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अधिकांश स्कूल वर्तमान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
 

जिलेवार गणित शिक्षक पदों की स्थिति :

90-100% पद खाली 

-बाड़मेर

-जैसलमेर

-जालोर

-बीकानेर

75-90% पद खाली 

-सिरोही

-पाली

-नागौर

-चित्तौड़गढ़

50% से अधिक पद खाली 

-जयपुर

-सीकर

-झुंझुनूं

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें