फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: 'धरतीपुत्रों' की रामगढ़ अधिशाषी अभियंता को चेतावनी, सिंचाई का पानी नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन

Thu, 31 Aug 2023 08:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer News: जैसलमेर में रामगढ़ नहरी क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में रामगढ़ अधिशाषी अभियंता कार्यालय के आगे धरना देकर नहरी विभाग को चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि अगर शीघ्र सिंचाई का पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पानी नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिले में रामगढ़ नहरी क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान संघ के महामंत्री वैण सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ अधिशाषी अभियंता कार्यालय के आगे एक दिवसीय धरना देकर नहरी विभाग को चेतावनी दी है। कहा है कि अगर शीघ्र सिंचाई का पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


किसानों ने कहा है कि आंदोलन होने पर इस दौरान किसी भी प्रकार होने वाली जन धन की हानि की समस्त जिम्मेदारी नहरी विभाग की होगी। रामगढ़ अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने बताया कि मानसून की शुरुआत में बरसात अच्छी होने से क्षेत्र के किसानों ने शत प्रतिशत बुवाई कर दी थी, जो आज मानसून की बेरूखी और नहरों में पानी नहीं मिलने से सूखने की कगार पर है। विभाग द्वारा घोषित खरीफ सीजन का रेगुलेशन 31 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। रेगुलेशन जारी होने के दिन से आज तक जोन के अंतिम छोर पर सिंचाई तो दूर की बात पीने का पानी भी नहीं मिला।

पिछले दिनों 21 अगस्त को अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने और 24 अगस्त को दोबारा अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने अतिरिक्त मुख्य अभियंता रेगुलेशन बीकानेर और अतिरिक्त मुख्य अभियंता जैसलमेर ने सिंचाई मंत्री के सामने हमें आश्वस्त किया था कि 25 अगस्त से अनिवार्य आवश्यकताओं के पानी को छोड़कर 1500 क्यूसेक पानी जोन को सिंचाई निमित लगातार दिया जाएगा, जो आश्वासन झूठा और हवाई निकला। 
विज्ञापन


आश्वासन के दिन से आज तक रामगढ़ क्षेत्र के नहरों को एक बूंद भी पानी नहीं मिला। किसानों ने कहा कि आश्वासन से निराश होकर आज दोबारा चेताने के लिए अधिशाषी अभियंता रामगढ़ के सामने चेतावनी दे रहे हैं कि हमारी सिंचाई पानी की मांग पर गौर नहीं किया गया, तो आगे बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इसके अलावा नहरों की सफाई सीमित समय पर सही तरीके और पारदर्शिता से करवाने और सफाई में जेसीबी मशीन का उपयोग न करने, विभाग द्वारा डिग्गी निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की गई। इस दौरान किसान पूनमाराम, जमाल खान, रेशमाराम, कैलाश रिणवा और लखाराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें