फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan:जैसलमेर में बस में उतरा करंट, दर्शन कर लौट रहे तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल 

Tue, 05 Apr 2022 01:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

बस में सवार सभी यात्री झिझनियाली क्षेत्र के गुड़ा गांव में आयोजित होने वाले लोक देवता सदाराम जी के मेले में गए थे। वहां से वापस आते समय पोलजी की डेरी के पास हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर खड़ी बस और लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक बस में करंट उतर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिले के जवाहर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा पोलजी डेयरी के पास हुआ है।  

विज्ञापन


बस में सवार सभी यात्री झिझनियाली क्षेत्र के गुड़ा गांव में आयोजित होने वाले लोक देवता सदाराम जी के मेले में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय शहर से 17 किलोमीटर दूर पोलजी की डेरी के पास झूलते तार बस से टकरा गए। इससे बस में करंट आ गया। अब तक तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले राणाराम मेघवाल और नारायणराम मेघवाल खिंया गांव के रहने वाले थे। दोनों सगे भाई भी बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरे व्यक्ति का नाम पदमाराम मेघवाल बताया जा रहा है। घायलों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनका अस्पातल में इलाज चल रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें