जैसलमेर कोतवाली पुलिस और डीएसटी की टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार तस्कर के पास से 9.40 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। तस्कर हीराराम ओड राणीसर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस तस्कर हीराराम से पूछताछ कर ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। हीराराम पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि तस्कर हीराराम को डीएसटी टीम के साथ मिलकर उसके घर से ही स्मैक के साथ पकड़ा है। उसके पास से स्मैक भी बरामद हुई है। हम उससे कागतर पूछताछ कर ड्रग्स के नेटवर्क की पड़ताल कर रहे हैं।
9.40 ग्राम स्मैक बरामद
शहर कोतवाल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जैसलमेर एसपी विकास सांगवान के आदेश के तहत सभी थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत डीएसटी टीम प्रभारी प्रमीत चौहान और शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 9.40 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर तस्कर को घर से ही माल समेत उठाया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अब उससे स्मैक को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
शहर कोतवाल ने बताया कि तस्कर हीराराम को पकड़ने में कोतवाली से हेडकॉन्स्टेबल शिवप्रताप, कॉन्स्टेबल कौशलाराम, घमंडाराम व मोतीलाल के साथ ही डीएसटी की टीम से हेड कॉन्स्टेबल भीमराव सिंह, कांस्टेबल प्रदीप, लक्ष्मण राम व हजारी सिंह ने आरोपी हीराराम को पकड़कर उसके कब्जे से 9.40 ग्राम स्मैक बरामद की।