फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवाओं ने किया RPSC का घेराव; भर्तियों का रिजल्ट और इंटरव्यू तिथि जारी करवाने की करी मांग

Mon, 04 Sep 2023 08:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

युवाओं ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन कर आरपीएससी सचिव को ज्ञापन देकर विभिन्न भर्तियों का रिजल्ट और भर्तियों की इंटरव्यू तिथि जारी करवाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों ने किया आरपीएससी का घेराव, विभिन्न भर्तियों का रिजल्ट और भर्तियों की इंटरव्यू तिथि जारी करवाने की करी मांग

विज्ञापन


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों ने सोमवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के बाहर प्रदर्शन किया और धरना दिया और आरपीएससी सचिव को ज्ञापन देकर विभिन्न भर्तियों का रिजल्ट और भर्तियों की इंटरव्यू तिथि जारी करवाने की मांग की। बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी चुनाव में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

उपेन यादव ने कहा कि अक्टूबर में आचार संहिता लग जाएगी। बेरोजगारों की आचार संहिता में नियुक्ति प्रक्रिया अटक जाएगी। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। आचार संहिता से पहले अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। चुनाव में जीत की चाबी युवाओं के पास होगी। उपेन यादव ने कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। महासंघ की मुख्य मांगों में स्कूल व्याख्याता और सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने, पशु चिकित्सक भर्ती 2019 के इंटरव्यू तिथि, पीटीआई फर्स्ट और सेकंड ग्रेड भर्ती का रिजल्ट जारी करने, संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का रिजल्ट जारी करने की मांगे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें