फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna water agreement: PCC चीफ का दावा, बोले- हरियाणा से नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, ये केंद्र की सिर्फ साजिश

Thu, 29 Feb 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रमण सरकार बन गई है। हरियाणा से एक प्रतिशत भी पानी नहीं मिलने वाला फिर भी राज्य सरकार जनता को भ्रमित क्यों कर रही है।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले ERCP के समझौते की बात राजस्थान सरकार ने की। फिर यमुना जल समझौते को लेकर अपनी पीठ थपथपाई। राजस्थान की भाजपा सरकार एमओयू के बाद आभार यात्राएं निकाल रही है, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। ये बात पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने यमुना से पानी के मुद्दे को लेकर पत्रकारवार्ता में कही।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ERCP को लेकर जनता को गुमराह किया है। हरियाणा से एक बूंद पानी नहीं मिलने वाला, फिर भी राज्य सरकार जनता को भ्रमित क्यों कर रही है। हरियाणा सरकार से पानी की सप्लाई को लेकर कहा कि ये समझौता है ही नहीं, ये केंद्र सरकार की लोकसभा चुनाव में एक साजिश है।

यमुना के पानी की बात जो यह लोग करते हैं। इसकी शुरुआत 1994 से हुई थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने हरियाणा के सामने सरेंडर किया है। हम इसे पर्ची की सरकार कहत हैं। ये सिर्फ हेलीकॉप्टर में घूमने का काम करते हैं। राजस्थान सरकार अब भ्रमण सरकार बन गई है।
विज्ञापन


डोटासरा बोले कि हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि बारिश में जो अतिरिक्त पानी आएगा, उसमें से राजस्थान को पानी दिया जाएगा। उस अतिरिक्त पानी में से भी 25 फीसदी पानी हरियाणा लेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें