फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vasundhara Raje: 'जयपुर ब्लास्ट मामले को सरकार ने हल्के में लिया, वरना कोर्ट का फैसला HC-SC में बरकरार रहता'

Wed, 17 May 2023 09:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मई 2008 में गुलाबी नगर को रक्त रंजित कर 80 लोगों की जान लेने और कई लोगों को अपाहिज बनाने वाले जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कांग्रेस सरकार ने सही ढंग से पैरवी नहीं की। सुप्रीम कोर्ट का यह फ़ैसला उसी का परिणाम है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि ऐसे गम्भीर प्रकरण को सरकार ने जान बूझकर हल्के में लिया, वरना निचली अदालत का फ़ैसला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बरकरार रहता। इस केस में तो सरकार के अतिरिक्त महाअधिवक्ताओं ने 45 दिनों तक पैरवी ही नहीं की। कहीं सरकार के इशारे पर तो ऐसा नहीं हुआ?

विज्ञापन


राजे ने कहा कि आज उन परिवारों पर क्या बीती होगी? जिनके अपने उस वक्त हुए धमाकों में जान गंवा बैठे। किसी का सुहाग उजड़ा, तो किसी का भाई उससे जुदा हुआ। किसी का पिता, किसी की मां, किसी की बहन, किसी के बच्चे इस हादसे में चल बसे। क्या उनकी चीखें इस सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही। कहीं सरकार ने तुष्टिकरण के चलते तो ऐसा नहीं किया।

जनता समय पर इसका जवाब देगी...
पूर्व सीएम ने कहा कि इस प्रकरण में सरकार दोषी है। सरकार की मंशा के अनुरूप जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के आरोपी भले ही बरी हो गए हों, लेकिन जनता समय पर इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें