फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 6 साल बाद निजी सहायक संवर्ग के लिए जारी होगी वैकेंसी, जानिए इस बार किन नए नियमों से होगी परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 12:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: निजी सहायक भर्ती परीक्षा के लिए लंबे समय से तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने निजी सहायक संवर्ग के लिए सचिवालय के 194 व अधीनस्थ सेवा के लिए 280 पदों की अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड भेज दी है।

विज्ञापन
राजस्थान सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार नई भर्तियों को तेजी से पूरा करने में जुटी है। इसी क्रम में निजी सहायक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सचिवालय के 194 व अधीनस्थ सेवा के लिए 280 पदों की अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड भेज दी है। गौरतलब है कि राजस्थान में निजी सहायक संवर्ग में लंबे समय से अभ्यर्थना जारी नहीं। इससे पहले 2018 में निजी सहायक संवर्ग के लिए वैकेंसी जारी हुई थी।

विज्ञापन


यह भर्ती दो फेज में पूरी होगी
1- लिखित परीक्षा
2- स्किल (हिंदी/अंग्रेजी भाषा में 100 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन और उसे ट्रांसलेट करना)

इस बार की भर्ती संशोधित नियमों के अनुसार हो रही है, जिसके अनुसार लिखित परीक्षा में 15 गुणा अभ्यर्थी उत्तीर्ण किये जायेंगे और राजस्थान के बेरोजगारों को दृष्टिगत रखते हुए लिखित परीक्षा में 50% सामान्य ज्ञान(GK) राजस्थान पर आधारित होगी।

इनका कहना है
महासंघ की मांग पर निजी सहायक-द्वितीय/ स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती की अभ्यर्थना चयन बोर्ड को भिजवाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं I साथ ही विभिन्न अधीनस्थ विभागों में नवीन ज़िलों के गठन के बाद सृजित पदों को भी भर्ती पदों में जोड़ते हुए 600 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग करते हैं I इससे वर्ष 2018 की स्टेनोग्राफर भर्ती में चयन से वंचित रहे प्रदेश के संघर्षरत सैकड़ों बेरोजगार स्टेनोग्राफर्स को रोजगार मिल सकेगाI 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें