फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राहुल पर शेखावत का तंज, बोले- चोर की दाढ़ी में तिनका, नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कहा, वो जमीन से…

Sat, 03 Aug 2024 09:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘ चोर की दाढ़ी में तिनका’ है। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर शेखावत ने कहा कि मदन राठौड़ जी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। 
 
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। शनिवार को नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईडी को लेकर किए ट्वीट पर कहा कि हिंदी में सामान्य एक कहावत है। मैं राहुल गांधी की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन कहा जाता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका।

विज्ञापन


नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर शेखावत ने कहा कि मदन राठौड़ जी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। लगभग 30 साल से मेरा और उनका संबंध है। जब मैं छात्र राजनीति में था, तब से लेकर आज तक मैं पूरे भरोसे और विश्वास के साथ एक बात कह सकता हूं कि मदन जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए जोश का संचार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कुनबा और अधिक मजबूत होकर उभरेगा। आने वाले पंचायती राज, विधानसभा के उप चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देगी। हम सब लोग मिलकर भाजपा का कमल हर गांव तक खिले, इसके लिए संकल्पबद्ध होकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें