फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पुलिस शहीद दिवस समारोह पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Sat, 21 Oct 2023 12:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: पुलिस शहीद दिवस समारोह के अवसर पर शनिवार को महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति श्रद्धाभाव भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
सलामी देते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अकादमी में आयोजित शहीद दिवस समारोह में डीजीपी ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्धसैन्य बलों के 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक के विभिन्न संवर्ग के सभी शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया गया।

डीजीपी ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के पुलिस अधिकारी करम सिंह के नेतृत्व में 20 जवानों की पुलिस टोली पर लद्दाख में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर गश्त के दौरान चीन की सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। इस आक्रमण में पुलिस के 10 जवान वीर गति को प्राप्त हुए। इन वीरों के बलिदान को स्मरण करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस के शुरवीरों की स्मृति में सम्पूर्ण देश में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन


शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस संगठनों की परंपराओं के अनुसार डीजीपी उमेश मिश्रा व रिटायर्ड डीजी केएस बैंस, रिटायर्ड पुलिस कर्मी, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह संयुक्त निदेशक आईबी डीके शर्मा, सीबीआई के अशोक कुमार, आरपीए निदेशक श्रीपी रामजी व पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परेड में भाग ले रहे पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने शोक शस्त्र करके सिर झुकाकर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

 पुलिस बैंड ने बजाई लास्ट पोस्ट व राउज/रिवेली की धुन 

परेड में शामिल पुलिस बैंड ने लास्ट पोस्ट व राउज/रिवेली की धुन बजाई। इसके साथ ही शहीद दिवस परेड में शामिल पुलिस कर्मियों ने तीन-तीन राउंड फायर भी किये। इस अवसर पर महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री राजीव शर्मा व महानिदेशक साइबर सुरक्षा डॉ आरपी मेहरड़ा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 

पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी के पार्वती हॉस्टल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदान कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें