फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पिस्टल की नोक पर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, अपहृत युवक सुरक्षित मुक्त

Sat, 09 Aug 2025 10:32 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एएसआई जुल्फकार खान व अन्य पुलिसकर्मियों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने पिस्टल की नोक पर अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा मात्र 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय गुर्जर समेत तीन आरोपियों देवेन्द्र कुमावत, विजय गुर्जर और भानुप्रताप ढोली को गिरफ्तार कर अपहृत प्रकाश चावला को सुरक्षित मुक्त कराया। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बिना नंबर की आई-20 कार भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी भाविका चावला ने रिपोर्ट दी थी कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनका पति प्रकाश चावला बाजार जा रहा था। तभी चन्दन चौक पर देवेन्द्र कुमावत, विजय गुर्जर, भानुप्रताप ढोली और हरिसिंह राजपूत एक आई-20 कार से पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उसे जबरन कार में डालकर ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त की रात भी आरोपियों ने प्रकाश से 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया था तथा जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में सामान्य से कम रह सकता है मानसून

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एएसआई जुल्फकार खान व अन्य पुलिसकर्मियों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार देवेंद्र कुमावत (24) पर पहले से लड़ाई-झगड़ा, मारपीट और दबाव बनाकर अपराध करने के दो मामले दर्ज हैं। विजय गुर्जर (25) पर हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, अवैध हथियार रखने जैसे 10 मामले दर्ज हैं, जबकि भानुप्रताप ढोली (23) पर हत्या के प्रयास, जालसाजी, अवैध वसूली और अवैध हथियार रखने के चार मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी हरिसिंह राजपूत के खिलाफ भी चोरी, डकैती, मारपीट और अवैध हथियार रखने के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें