फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा में उठा भांकरोटा अग्निकांड का मुद्दा, सरकार का जवाब...जिम्मेदार अफसरों का किया गया तबादला

Thu, 20 Feb 2025 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान भांकरोटा अग्निकांड का मुद्दा गूंजा। बीजेपी विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने भांकरोटा अग्नीकांड को लेकर सरकार से जांच कमेटी की रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछा। साथ ही यह भी पूछा कि हादसे के लिए जिम्मेदार अफसरों पर क्या कार्रवाई की गई?

विज्ञापन
विधानसभा में चर्चा के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में गुरुवार को भांकरोटा अग्निकांड को लेकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने सरकार से सवाल पूछा कि भांकरोटा अग्निकांड को लेकर क्या सरकार ने जांच कमेटी गठित की थी और भविष्य में इस तरह की घटनाएं फिर नहीं हो इसके लिए क्या कोई कार्रवाई करने पर विचार रखती है?

विज्ञापन


सरकार की ओर से इस सवाल का जवाब राज्यमंत्री मंजू बाघमार ने दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने भांकरोटा अग्निकांड को लेकर एक कमेटी गठित की थी। बराड़ ने कहा कि अग्निकांड में 20 से ज्यादा लोगों की जलकर मौत हो गई। इसकी तस्वीरें पूरे देश ने देखी, लेकिन सरकार ने जो जवाब दिया है, उसमें कहा गया है कि घटना के लिए संभावित कारण दिए गए हैं। उसमें लिखा है…’यूटर्न सावधानी पूवर्क नहीं लिया गया। दोनों वाहन चालकों की लापरवाही से एक्सीडेंट हुआ।
 

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन वहां कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बने। इतनी बड़ी लापरवाही हो गई, लेकिन सरकार ने सभी अफसरों को क्लीन चिट दे दी। इसके जवाब में मंजू बाघमार ने कहा कि इस घटना के बाद कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इस रोड पर 33 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए। इनमें से 32 कट बंद कर दिए गए हैं। वहीं डीपीएस कट के पास वैकल्पिक मार्ग दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जो दोषी अधिकारी थे, उसके लिए एनएचएआई के एक आरओ अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें