फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वान समारोह कल; चयनित विद्वानों को भेंट स्वरूप दी जाएगी पुरस्कार राशि

Mon, 28 Aug 2023 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

संस्कृत सम्मान के लिए चयनित विद्वानों को एक लाख रुपये, 51 हजार रुपये और 31 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
संस्कृत विद्वानों के साथ मंत्री बीडी कल्ला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वान समारोह मंगलवार को सुबह 11 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में चयनित संस्कृत विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


संस्कृत शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. भास्कर शर्मा श्रोत्रिय ने बताया कि संस्कृत साधना शिखर-सम्मान के लिए चयनित विद्वान पंडित सांवर मल शर्मा को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, संस्कृत साधना सम्मान के लिए डॉ. दीरघ राम रामस्नेही और डॉ. गजानन मिश्र को 51-51 हजार रुपये और संस्कृत- विद्वत्सम्मान के लिए चयनित कुल छह विद्वानों को 31-31 हजार रुपये की राशि पुरुस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी।

विशिष्ट सेवा सम्मान और भामाशाह प्रेरक सम्मान भी दिए जाएंगे
डॉ. श्रोत्रिय ने बताया कि समारोह में संस्कृत युवा प्रतिभा के लिए चयनित 12 विद्वानों को 21-21 हजार रुपये और मंत्रालयिक सेवा सम्मान से तीन कार्मिकों को 11-11 हजार रुपये पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में चयनित विद्वानों को विशिष्ट सेवा सम्मान और भामाशाह प्रेरक सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले इन सभी संस्कृत विद्वानों का चयन विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

 
विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, राजस्थान संस्कृत अकादमी अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, राजस्थान संस्कृत अकादमी अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे, त्रिवेणी धाम के श्रीखोजी पीठाचार्य श्रीराम रिछपाल दासजी महाराज भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें