फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एसआई पेपर लीक में SOG चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची, 25 आरोपियों के खिलाफ हो रही सुनवाई

Thu, 02 May 2024 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान में बहुचर्चित 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में आज स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) न्यायालय में चार्ज शीट लेकर पहुंची है। मामले में कुल 25 आरोपियों को खिलाफ सुनवाई चल रही है। पेपर लीक को लेकर SOG 50 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्ज शीट लेकर कोर्ट पहुंची है।

विज्ञापन
एसआई पेपर लीक में SOG चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में न्यायालय में सुनवाई हो रही है। मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट 3 की कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई में 25 आरोपियों के खिलाफ SOG चार्जशीट दाखिल कर रही है। हालांकि निचली अदालत ने इनमें से 12 आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी थी।

विज्ञापन


हालांकि, बाद में उच्च न्यायलय ने इस पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि SOG ने बीते महीने 2021 भर्ती पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए राज्य पुलिस अकादमी से 26 से ज्यादा ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों को हिरासत में लिया था। SOG अतिरिक्त महानिदेशक और पेपर लीक मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) के प्रमुख वी के सिंह ने बताया कि 2021 सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया गया था। सिंह ने बताया कि उनमें से कुछ ने कथित तौर पर परीक्षा पास करने के लिए डमी उम्मीदवारों का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें