फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, फुलेरा में होर्डिंग्स और पेड़ गिरने से कई मार्ग हुए बंद, बिजली भी गुल

Fri, 09 Jun 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के फुलेरा क्षेत्र में तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। बीती रात आए तूफान ने मचाई तबाही। वर्षों पुराने पेड़ टूकर धराशाई हो गए। होर्डिंग्स और पेड़ गिरने से कई मार्ग बंद हो गए।
विज्ञापन
तूफान में टुटा पेड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के फुलेरा क्षेत्र में बीती रात को आए भीषण तूफान में भारी नुकसान हुआ। कहीं पर बड़े-बड़े पेड़ गिर कर धराशाई हो गए तो कहीं विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए। रात भर क्षेत्र में बिजली रही गुल रही।

विज्ञापन




फुलेरा क्षेत्र में बीती रात को 9:00 बजे बाद आए भीषण तूफान के चलते जगह-जगह भारी नुकसान देखने को मिला। कहीं पर बड़े-बड़े पेट टूटकर धराशाई हो गए तो कहीं पर बिजली के पोल तो कहीं पर ट्रांसफार्मर ही टूट कर नीचे गिर गए। ऐसे में रात भर बिजली गुल रही। वहीं बिजली विभाग कर्मचारियों को रात भर परेड करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सांभर फुलेरा रोड पर नगर पालिका के होल्डिंग्स बोर्ड टूटकर रोड पर गिर गए, जिसके चलते रात भर रास्ता अवरुद्ध रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज तूफान के चलते कहीं टीन शेड उड़ गए तो कहीं पर दीवारें गिर गईं, जिसके चलते कुछ मवेशियों के मरने की भी सूचना है। इसके चलते क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें