फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर-अजमेर हाईवे पर सात लोगों की मौत, टायर फटने से कार पर पलटा टैंकर

Thu, 04 May 2023 04:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दूदू थाने में पदस्थ ASI राजेंद्र प्रसाद सांवरिया ने बताया कि टैंकर फागी से अजमेर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर का पहिया फट गया, जिस वजह से तेज रफ्तार ट्रक का नियंत्रण खो गया और वह बगल में चल रही अल्टो कार पर जा गिरी।

 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर टैंकर अनियंत्रित होकर अल्टो कार पर गिर गया, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जयपुर-अजमेर हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 1.30 एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर टैंकर का अचानक नियंत्रण खो गया, जिस वजह से वह पलटी खाकर बगल से गुजर रही अल्टो कार पर गिर गया। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, टैंकर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार पूरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हादसा दूदू के रामनगर के पास हुआ है। 

तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल
दूदू थाने में पदस्थ ASI राजेंद्र प्रसाद सांवरिया ने बताया कि टैंकर फागी से अजमेर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर का पहिया फट गया, जिस वजह से तेज रफ्तार ट्रक का नियंत्रण खो गया और वह बगल में चल रही अल्टो कार पर जा गिरी। हादसे के बाद सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने सबसे पहले तो कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हमने पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भिजवा दिया है। हादसे में सातों लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें