आरपीएससी ने कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव के अनुसार ये परीक्षाएं 12 से 19 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अनुसार सभी 13 पदों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 3.40 बजे तक होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को सुबह 10 से 11:50 बजे तक सहायक कृषि अधिकारी और दोपहर 3 से 4:50 बजे तक सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा आयोजित होगी।
14 अक्टूबर को सुबह एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर-एग्रीकल्चर केमिस्ट्री और शाम को एग्रोनॉमी की परीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को सुबह एंटोमोलॉजी तथा शाम को एग्रीकल्चर बॉटनी के लिए परीक्षा होगी। 16 अक्टूबर को सुबह प्लांट पैथोलॉजी और शाम को हॉर्टिकल्चर की परीक्षाएं होंगी।
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, डीसीपी (पूर्व) अमित जैन तत्काल प्रभाव से हटाए गए, जानें मामला
17 अक्टूबर को असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर-एग्रीकल्चर केमिस्ट्री और एग्रोनॉमी की परीक्षाएं आयोजित होंगी। 18 अक्टूबर को असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर-एंटोमोलॉजी और बॉटनी की परीक्षाएं होंगी। वहीं 19 अक्टूबर को अंतिम दिन असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा होगी।
इसके साथ ही आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) परीक्षा-2024 की तिथि भी तय कर दी है। यह परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
आयोग ने उम्मीदवारों से समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह परीक्षा राज्य के कृषि और सांख्यिकी विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्तियों के लिए अहम अवसर है।