Rajasthan News: राजस्थान लोकसेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) की प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत ग्रुप-बी में सम्मिलित अंग्रेजी विषय की विचारित सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा के तहत प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा 12 फरवरी को तथा अंग्रेजी विषय की परीक्षा 15 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इस संबंध में विस्तृत सूचना लोकसेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन या वरीयता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों के द्वारा यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।