फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रोडवेज की बसों में सफर करना हुआ महंगा, किराए में 10 से 30% तक इजाफा, नई दरें आज से लागू

Wed, 06 Aug 2025 07:42 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान रोडवेज ने सभी श्रेणियों के किराए में 10 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। रोडवेज के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है कि रोडवेज ने 9 साल बाद किराए की दरें बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
रोडवेज का किराया बढ़ाया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रोडवेज की बस में सफर करना महंगा हो गया है। किराए में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। रोडवेज ने सभी प्रमुख बस कैटेगरी जैसे साधारण, एक्सप्रेस, सेमी डीलक्स, डीलक्स, वातानुकूलित (AC) और सुपर लग्जरी बसों में प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया है। साधारण बसों से लेकर सुपर लग्जरी बसों तक सभी श्रेणियों में 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


रोडवेज की चेयरमैन शुभ्रा सिंह का कहना है कि सभी श्रेणियों के किराए में 10 से 20 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। किराए में बढ़ोतरी के बावजूद अतिरिक्त चार्ज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से अलग से लिए जाने वाले अधिभार पहले की तरह ही वसूले जाएंगे। ये दरें राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर लागू होंगी। 

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: ‘आई लव यू’ न कहने पर युवती को चाकुओं से गोदा, फिर सिरफिरे प्रेमी ने खुद भी की जान देने की कोशिश
विज्ञापन


वहीं रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है कि रोडवेज बसों के किराए में 9 साल बाद बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद भी पड़ोसी राज्यों की रोडवेज बसों से कम किराया है। किराया देर रात से लागू हो गया है। अब साधारण बसों में 95 पैसा, मेल/ एक्सप्रेस और सेमी डीलक्स में 1.10 रु., डीलक्स (नॉन एसी) बसों का किराया 1.25 रु./ किमी, एसी बसों का किराया 1.80रु./ किमी और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों का किराया 2.10 रु./ किमी तक बढ़ा दिया गया है।

महिलाओं को रक्षाबंधन पर दो दिन निःशुल्क यात्रा की सौगात

रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को रोडवेज में 2 दिन नि:शुल्क यात्रा करवाने की घोषणा की गई है। यह सुविधा रक्षाबंधन (9 अगस्त) एवं उसके अगले दिन (10 अगस्त) अर्थात दो दिन राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा के लिए मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित ना रहे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हर साल रक्षाबंधन पर प्रदेश में महिलाओं को एक दिन रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा करने की छूट दी जाती रही है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने इस छूट को बढ़ाकर 2 दिन किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें