फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ LS Polls: वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ी राहत, बाड़मेर में बेनीवाल की पार्टी का जिला संयोजक आया साथ

Thu, 25 Apr 2024 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की सियासत में दूसरे चरण के मतदान से पहले उलटफेर हुआ है। खींवसर विधायक व नागौर से कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रहे हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर बीजेपी को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
आरएलपी ने कैलाश चौधरी को दिया समर्थन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी को अपना समर्थन दिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बाड़मेर के जिला संयोजक गजेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में रालोपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाड़मेर में बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी को समर्थन का संकल्प लिया।

विज्ञापन


जिला संयोजक गजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के निर्देशानुसार हमारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को तोड़ने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए हम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी का साथ देंगे। जिले के कांग्रेस नेताओं ने षड्यंत्र के तहत हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया है, जिसमें हमारी पार्टी के मुखिया और कार्यकर्ताओं को भरोसे में नहीं लिया गया। इससे हमारे नेता हनुमान बेनीवाल और हमारी पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
 



राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला इकाई द्वारा समर्थन देने पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कैलाश चौधरी ने कहा कि आप सबने मेरे ऊपर भरोसा करते हुए समर्थन दिया। इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। हम सब मिलकर आगे किसानों और जवानों की लड़ाई लड़ेंगे तथा आमजन के लिए मिलकर विकास कार्य करवाएंगे। हालांकि, बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर समर्थन को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल का कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें