फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Budget Session: विधानसभा अध्यक्ष ने किरोड़ी को बताया अस्वस्थ, कांग्रेस बोली- बीमार नहीं, मजबूर हैं

Mon, 03 Feb 2025 02:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के पूरे बजट सत्र से अवकाश पर रहने की सूचना दी। अस्वस्थता का कारण बताते हुए मीणा ने अनुपस्थिति की अनुमति मांगी, जिसे स्पीकर ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की अनुपस्थिति का कांग्रेस ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कैबिनेट मंत्री किरोड़ी के सत्रान्त तक सदन की कार्यवाही से अवकाश पर रहने की सूचना दी। इस पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अब शेष बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सदन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्वस्थता के चलते किरोड़ी लाल मीणा ने सदन से शेष सत्रान्त क अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने किरोड़ी की अनुपस्थिति को स्वीकृत देने के लिए सदन में प्रस्ताव रखा, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। इस पर स्पीकर ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित घोषित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले कि किरोड़ी लाल मीणा अस्वस्थ्य नहीं हैं, बल्कि मजबूर हैं। इससे पहले सरकार ने किरोड़ी लाल मीणा की जगह सदन में उनके जवाब देने के लिए मंत्री ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को अधिकृत कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें मंत्री ओटाराम देवासी ग्रामीण विकास विभाग और आपदा प्रबंधन एवं सहायता नागरिक शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी दी गई। सदन में आज कांग्रेस विधायकों ने फसल खराबे के मुआवजे को लेकर भी सवाल पूछे। ओटाराम देवासी ने किरोड़ी लाल मीणा के स्थान पर जवाब पेश किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें