फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भजनलाल सरकार का एक और बड़ा फैसला, रिटायर कर्मचारी अब सरकार में नहीं करेंगे काम

Thu, 25 Jan 2024 07:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नगर निगम और स्वायत्त शासन निदेशालय में कॉन्ट्रैक्ट पर लगे कर्मचारियों को हटाने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रिटायरमेंट के बाद संविदा पर काम कर रहे लोगों के कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिये हैं। बता दें कि लगभग 2000 से अधिक कर्मचारी निकायों में रिटायर होने के बाद भी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे, हालांकि अब भी कई सरकारी विभागों में रिटायर कर्मी पे माइनस पेंशन और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


नगरीय विकास विभाग ने जारी किया आदेश
दरअसल, नगरीय विकास विभाग ने जारी आदेश में कहा की नगर पालिका, नगर परिषद के अलावा यूआईटी, विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड, रूडसिको, आरयूआईडीपी, स्वायत्त शासन निदेशालय में 2 हजार के करीब रिटायर्ड कर्मचारी लगे हैं इनमें से कई कर्मचारी तो ऐसे है जिनकी उम्र 65 साल या उससे ज्यादा हो चुकी है। अब भी वे गार्ड की तनख्वा पर कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं।

जेडीए में काम कर रहे 200 रिटायर्ड कर्मचारी
जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी में बाबू, पटवारी समेत अन्य पदों पर बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर्ड लगे हुए हैं। इन कर्मचारियों की संख्या 200 से ज्यादा है। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड में 30 से ज्यादा कर्मचारी ऐसे है जो रिटायर्ड होकर वापस नियोजित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें