सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते सांगानेरवासी
- फोटो : Amar Ujala Digital
जयपुर में सांगानेर में अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए आवंटित भूमि को लेकर जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्पसंख्यक छात्रावास को आवंटित जमीन को लेकर हिंदूवादी संगठनों में गहरी नाराजगी है।
इसी कड़ी में आज सांगानेर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से देहलवास बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। लोगों का कहना है कि हिंदू बाहुल्य इलाके में अल्पसंख्यक छात्रावास खोला जा रहा है। लिहाजा अल्पसंख्यक छात्रावास खोलने का कोई औचित्य नहीं है, इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। सरकार को चाहिए कि अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए जमीन उन इलाकों में आवंटित की जाए, जहां अधिक संख्या में अल्पसंख्यक लोग निवास करते हैं, ताकि छात्रावास का उनको लाभ मिल सके। लिहाजा लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रर्थना की। लोगों का कहना है कि जब तक भूमि आवंटित रद्द नहीं हो जाएगी सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।