फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम कल, छात्रों को उनके अंकों की जानकारी देगा अमर उजाला

Tue, 28 May 2024 06:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RBSE Class 10th Result 2024 Date Time : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा का परिणाम कल शाम 5:00 बजे घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रवेशिका का परिणाम भी कल जारी हो जाएगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं के रिजल्ट 20 मई को जारी कर दिए थे। अब 10 वीं के स्टूडेंट को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के परिणामों की तारीख की घोषणा कर दी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा का परिणाम कल शाम 5:00 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से यह परिणाम बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा जारी करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रवेशिका का परिणाम भी कल जारी हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड दसवीं के परिणामों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है और कल शाम 5:00 बजे बोर्ड की ओर से यह परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल बोर्ड में करीब 12 लाख विद्यार्थी बैठे थे। पिछले साल कुल 82.89 पर्सेंट स्टूडेंट पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा रहा था।

आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 12 अप्रैल, 2024 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। इस साल आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। विद्यार्थी अपना परिणाम सबसे पहले results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें