फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आगे नहीं खिसकी आरएएस परीक्षा की तिथि, विरोध में बड़ी संख्या में छात्र विवि कैंपस में धरने पर बैठे

Sat, 14 Jun 2025 10:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: बीजेपी के तमाम नेताओं के आवश्वासन के बाद भी राजस्थान में आरएएस परीक्षा की तिथि आगे नहीं सरकी। शनिवार को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। अब विरोध में छात्र बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय कैंपस में धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए शनिवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। अब 17 व 18 जून को आरएएस की मुख्य परीक्षा होगी। लेकिन इसके विरोध में बड़ी संख्या में छात्र अब राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन


ये छात्र लंबे समय से आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोनल कर रहे थे। बीजेपी के तमाम नेता, मंत्री से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को आश्वासन दिया था। लेकिन परीक्षा की तारीख आगे नहीं खिसकी। एडमिशन कार्ड जारी किए जाने के विरोध में भारी संख्या में छात्र राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। भीषण तापमान के बीच 32 छात्रों की तबियत भी खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। यही नहीं आज छात्रों का दल कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आवास पर भी पहुंचा और परीक्षा की तिथि को आगे बढ़वाने की मांग की।

किरोड़ी लाल मीणा ने उन्हें आवश्वास दिया कि वे 5 सदस्सीय प्रतिनिधि मंडल के साथ सीएमओ जाएंगे। गौरतलब है कि परीक्षा तिथि आगे बढ़वाने की मांग को लेकर इसी महीने छात्रों का दल बीजेपी मुख्यालय पहुंचा था। जहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। यही नहीं बीजेपी पदाधिकारियों, विधायक और मंत्रियों ने भी छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्री और मेन्स के बाद अब आरएएस 2023 के चौथे चरण के इंटरव्यू चल रहे हैँ वहीं आरएएस 2024 की मुख्य परीक्ष्ज्ञा में काफी अभ्यार्थी ऐसे हैं जो आरएएस 2023 के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी को लेकर परीक्षा की तिथि को आगे बढ़वाना चाहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: मोहर्रम को लेकर दी सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान कमेटी की बैठक संपन्न, एडवोकेट अब्दुल शाहिद बने कंवीनर
विज्ञापन


यही नहीं 10 जून को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी अभ्यार्थियों के बीच पहुंचे थे। उनका अनशन तुड़वा कर समस्या के समाधान का वादा भी किया था। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी,पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरएलपी के चीफ हनुमान बेनीवाल जैसे बड़े नेता भी छात्रों को समर्थन देने गए थे। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि अमर जवान ज्योति पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने छात्रों का अनशन तुड़वाकर परीक्षा की तिथि आगे बढ़वाने का वादा किया था। छात्रों का कहना है कि मदन राठौड़ ने झूठ बोला इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें