फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार से AIIMS और IIT: बहन ने नीट में OBC-NCL श्रेणी में हासिल की 72वीं रैंक, भाई ने पहले रचा कीर्तिमान

Sat, 14 Jun 2025 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा

सार

Rajasthan: अनुष्का के पिता हरीशंकर शुकरवाल एक फैक्टरी में स्टेट मैनेजर हैं, जबकि उनकी माता सुनीता शुकरवाल गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुकरवाल परिवार ने अपने दोनों बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा की शिक्षा नगरी ने एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी गढ़ी है। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2025 में अनुष्का शुकरवाल ने 629 अंक प्राप्त कर ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से अनुष्का को देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में दाखिला मिलना लगभग तय है। खास बात यह है कि अनुष्का के बड़े भाई पहले ही आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार की उम्मीदों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा चुके हैं।
विज्ञापन


अनुष्का के पिता हरीशंकर शुकरवाल एक फैक्टरी में स्टेट मैनेजर हैं, जबकि उनकी माता सुनीता शुकरवाल गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुकरवाल परिवार ने अपने दोनों बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज उनकी बेटी अनुष्का की सफलता ने पूरे परिवार को गौरवान्वित कर दिया है।

अनुष्का ने विषयवार बेहतरीन परसेंटाइल प्राप्त किए हैं:
  • भौतिकी: 99.99
  • रसायन विज्ञान: 99.43
  • जीव विज्ञान: 99.64
  • कुल परसेंटाइल: 99.98
अपनी सफलता पर अनुष्का ने भावुक होते हुए कहा कि यह रैंक केवल मेरी नहीं है, यह हमारे पूरे परिवार के त्याग का परिणाम है। पापा की थकी हुई आंखें, मम्मी की शांत शक्ति और हर रात का संघर्ष आज रंग लाया है। श्रेणियां हमें परिभाषित नहीं करतीं सही मार्गदर्शन और सहारा ही असली सफलता दिलाते हैं। मैं इस यात्रा में मार्गदर्शन के लिए मोशन एजुकेशन की गहरी आभारी हूं।
विज्ञापन


संस्थान और शिक्षकों की सराहना
नितिन विजय ने अनुष्का की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक परिणाम नहीं है, बल्कि एक पूरे परिवार की सोच, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी है। जब समर्पण, संघर्ष और सच्चे मार्गदर्शन का संगम होता है, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। अनुष्का और उनके परिवार को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।

नीट 2025 के आंकड़े भी रहे उल्लेखनीय
इस वर्ष नीट 2025 में कुल 12,36,531 छात्र सफल घोषित हुए। इनमें से

5,64,611 ओबीसी

1,68,873 एससी

67,234 एसटी

3,38,728 सामान्य वर्ग

97,085 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल रहे।

सीमित साधनों में बड़ा सपना
शुकरवाल परिवार की यह कहानी उन अनगिनत परिवारों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित साधनों के बावजूद अपने बच्चों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सपना देखते हैं। कोटा जैसे शिक्षा नगरी में यह उदाहरण सिद्ध करता है कि सही दिशा में किया गया प्रयास भविष्य को संवार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें