फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: रामलाल शर्मा ने उदयपुर से पकड़े गए दलाल के दावे पर सरकार को घेरा, बोले- जांच कर भ्रष्टाचार मिटाए सरकार

Thu, 18 May 2023 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उदयपुर में पकड़े गए दलाल के दावे को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार को घेरा। कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि उदयपुर में पकड़े गए दलाल के प्रशासनिक अधिकारियों से संबंध होने के दावे पर सरकार को उच्च स्तरीय जांच कर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि उदयपुर में पकड़े गए दलाल ने इस बात को कबूल किया है कि मेरे राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा में कई अधिकारियों से कई वर्षों से लगातार संपर्क में हूं और मैं उनसे जायज और नाजायज काम करवाता रहता हूं।

आवश्यकता इस बात की है कि राजस्थान की सरकार यदि भ्रष्टाचार को मिटाना चाहती है तो जिन-जिन अधिकारियों से इस व्यक्ति के संबंध थे, उन तमाम अधिकारियों की जांच होनी चाहिए। आखिरकार इन्होंने जायज और नाजायज़ कामों की जो बात की थी तो वो काम कौन-कौन से हैं, जो नियम विरुद्ध हैं, जो सिर्फ़ और सिर्फ़ धन के प्रलोभन के आधार के ऊपर काम किए गए।
विज्ञापन


प्रदेश के राजस्व को कई करोड़ों का नुकसान किया गया। उस नुकसान की भरपाई भी कैसे हो पाएगी। इसलिए दोषी वो अधिकारी भी है जिन अधिकारियों ने इससे पूर्व भी कई लोगों से नैतिक और अनैतिक कार्य करवाने ने वे लोग शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें