फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update : लौटकर आई सर्दी, फतेहपुर में पारा 1 डिग्री के पास पहुंचा, आगे और गिरावट की चेतावनी

Sat, 25 Jan 2025 08:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पश्चिमी विक्षोभ के राजस्थान से गुजर जाने के बाद अब तापमान में गिरावट का दौर फिर से शुरू हो गया है। फतेहपुर में पारा 1 डिग्री के पास पहुंच गया। बीते दो दिनों में यहां लगभग 6 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार सुबह 2 बजे के न्यूनतम तापमान के आंकड़ों की बात करें तो फतेहपुर में पारा 1.8 डिग्री के पास पहुंच गया है, वहीं सीकर में 3 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में ही प्रदेश के कई शहरों में पारा तेजी से गिर गया है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से आज प्रदेश में बारिश और कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन ठंड का प्रभाव बढ़ता महसूस हो रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से  प्रदेश के कई शहरों में तापमान बढ़ रहा था। ज्यादातर शहरों में पिछले दो-तीन दिन से तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा था।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तापमान में गिरावट आती है। फिलहाल मौसम में आया बदलाव इसी वजह से है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की बात करें तो जालौर में सर्वाधिक तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर का रहा। यहां शनिवार सुबह 2 बजे पारा 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा।
विज्ञापन


जोधपुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम 10.3 डिग्री, अजमेर में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। इसी तरह डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें