फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी, जयपुर, दौसा, करौली के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sat, 10 Aug 2024 08:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में पिछले तीन दिनों से सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 से 7 दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर तथा करौली में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 12 बार अत्यधिक तेज वर्षा, 15 बार तेज वर्षा तथा 98 जगह मध्यम वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश में भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर में अत्यधिक भारी वर्षा देखने को मिली है। हरियाणा के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र अब पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है, इससे मानसून की स्थितियां अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें