फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, 48 घंटों में जयपुर, भरतपुर, बीकानेर में झमाझम के आसार

Tue, 23 Jul 2024 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: सावन के पहले दिन प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में झमाझम के संकेत दिए हैं। आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़गढ़ व टोंक में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा वर्षा जोधपुर के बिलाड़ा में हुई। अगले 48 घंटों में भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में उमस भरी गर्मी से बारिश की परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। राज्य में सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़ और टोंक में दर्ज की गई। यहां 71 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर के बिलाड़ा में भी 51 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी से उठे मानसून के लिए कम दबाव का क्षेत्र अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरफ शिफ्ट हो रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 23 व 24 जुलाई को भरतपुर, जयपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 जुलाई को अजमेर, कोटा, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें