फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update : जबरदस्त शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, आज 17 शहरों में बारिश की चेतावनी

Wed, 15 Jan 2025 02:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान इस समय जबरदस्त शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 शहरों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। ठंड के चलते कई जिलों में कक्षा एक से पांच तक की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत से चलने वाली तेज हवाओं के प्रभाव और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। प्रदेश के कई शहरों में दिन में भी शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 शहरों में बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। इनमें बीकानेर, भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन



शीतलहर के प्रभाव के चलते राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले शीतलहर और बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूल की छुट्टियां 13-14 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं लेकिन अब 16 जनवरी तक छुट्टी बढ़ाने के आदेश भी जारी हो रहे हैं। बूंदी में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि यहां कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल में छुट्टी की गई है।

डूंगरपुर में  कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर 16 जनवरी तक स्कूल में छुट्टी की घोषणा की है। यहां आंगनवाड़ी केंद्र समेत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। अजमेर में 16 कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले में शीतलहर शुरू होने व इसके असर के कारण तापमान में गिरावट होना संभावित है। जिले में ठंड के प्रकोप को देखते हुए 16 जनवरी तक कक्षा 1 से 8वीं तक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अलवर में भी स्कूलों के अवकाश को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें