फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: घने कोहरे की चपेट में राजस्थान, मावठ से हो सकता है नववर्ष का स्वागत

Thu, 28 Dec 2023 10:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: प्रदेश में तेज सर्दी और कोहरे का असर जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नए साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है इसी के चलते बीते 24 घंटों में यहां के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा है। बीते 24 घंटों में यहां के न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट रही है। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.2 और चूरू में 5.7 डिग्री रहा। ज्यादातर इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री बना हुआ है इसलिए सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। 

विज्ञापन


नए साल पर मावठ की संभावना

मौसम विभाग ने नए साल पर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी दी है। इसमें जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मावठ होने की संभावना है। इसके बाद पारा और तेजी से गिर सकता है।

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की गई है। घने कोहरे के कारण हाईवे पर विजिबिलिटी नहीं के बराबर है। भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चूरू और गंगानगर में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में इन इलाकों के हाईवे पर बेहद जरूरी होने पर ही जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें