फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: शीतलहर की चपेट में राजस्थान, राजधानी जयपुर सहित कई जिले घने कोहरे की चपेट में

Tue, 02 Jan 2024 10:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड से दिन का सामान्य तापमान भी काफी नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर और कोहरे के कारण प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले दिनों में और अधिक कोहरे की चेतावनी दी है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हाईवेज पर कोहरे का असर और भी ज्यादा देखा जा रहा है जिसके चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ट्रेन अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं और हवाई यात्रा पर भी इसका असर आ रहा है।

विज्ञापन


ठंड के चलते दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। अलवर में दिन के अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट आई है। जिससे यहां दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रह गया है। कोटा में दिन के तापमान में 8.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। जयपुर में 1.5 डिग्री, गंगानगर में 8.4 डिग्री, चूरू में 4.5, बीकानेर में 6.6 डिग्री दिन के तापमान में कमी आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें