फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, अगस्त के पहले सप्ताह में फिर होगा सक्रिय

Wed, 31 Jul 2024 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर से सक्रिय होगा। आज कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की टर्फ लाइन आज जैसलमेर और अजमेर से होकर गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज राज्य के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से मानसून की रफ्तार मंद पड़ चुकी है, जिससे प्रदेश में छितराई बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर से सक्रिय होगा। 

विज्ञापन


मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 210.7 एमएम बरसात हो चुकी है। जबकि इस सीजन में सामान्य बारिश का औसत 211.7MM है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 81 एमएम वर्षा हुई है, वहीं 80 एमएम करौली में दर्ज हुई। बाड़मेर के रामसर में 30, धनाऊ में 28, पाली के जैतारण में 13, सुमेरपुर में 19, दौसा के राहुवास में 12, जालौर के आहोर में 14 और सिरोही के शिवगंज 23 एमएम बरसात दर्ज हुई है।

कोटा, जयपुर, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में अगले 2 से 3 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर व जोधपुर संभाग में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें