फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जानिये कहां बरसेगा सबसे ज्यादा पानी

Fri, 23 Aug 2024 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य में अगले दो सप्ताह तक मानसून के जबरदस्त सक्रिय रहने की संभावना है। इसके चलते अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तथा दक्षिण भागों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा रहेगी।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान में 5 सितंबर तक के लिए मानसून का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें 23 अगस्त से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 25-26 अगस्त को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा जारी दो सप्ताह के पूर्वानुमान के अनुसार पहले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा तथा दक्षिणी भागों में सामान्य से अत्यधिक ज्यादा वर्षा होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में 30 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

पिछले सप्ताह 16 से 22 अगस्त तक भी राज्य के कुछ भागों में हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई थी। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा भी हुई है। राज्य में 1 से 22 जून तक औसत से 43 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसमें पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 70 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। दक्षिणी राजस्थान के कई भागों में वर्षा सामान्य से कम रही है लेकिन अब मौसम विभाग ने दक्षिणी हिस्से में ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें