फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जमकर बरसे बादल, आज भी प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 12 Jul 2024 08:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: बारिश के लगातार चल रहे दौर को देखते हुए मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के  5 जिलों में भारी वर्षा तथा 6 जिलों में सामान्य वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसमें धौलपुर, टोंक, करौली, जयपुर और अलवर के लिए ऑरेंज अजर्ट तथा बीकानेर,  चुरू-झुंझुनू, सीकर, माधोपुर और भरतपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आषाढ़ के महीने में प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को जयपुर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। जयपुर एयरपोर्ट पर देर शाम 19.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। इनमें धौलपुर, टोंक, करौली, जयपुर और अलवर के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा बीकानेर,  चुरू-झुंझुनू, सीकर, माधोपुर और भरतपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ और टोंक में हैवी रेनफॉल रिकॉर्ड किया गया है। बांधों की स्थिति में भी लगातार सुधार आ रहा है। प्रदेश के बांधों में करीब 10 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। प्रदेश के 3 छोटे और 14 मध्यम श्रेणी के बांध पूरी तरह भर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें